
तखतपुर:—हायर सेकेंड्री स्कूल मोछ में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 27/06/2026 को सरस्वती पूजन कर मनाया गया जिसमे नवप्रवेशी बच्चों को तिलक एवं मिठाई बाटकर तथा पुस्तक वितरण कर पुष्पहार के साथ स्वागत किया गया
इस अवसर पर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए इस वर्ष लगभग 162 बच्चे 9 वी कक्षा में प्रवेश कर चुके है और लगभग 45 बच्चों के पालको द्वारा प्रवेश फार्म लिया जा चुका है अभी भी इस स्कूल में पढ़ाई की स्तर को देखते हुए आसपास के बच्चे हायर सेकेंड्री स्कूल मोछ में प्रवेश लेने हेतु इच्छुक है प्रति दिन अपने बच्चों को लेकर पालक आ रहे है!!

बिते वर्ष का परीक्षा परिणाम 12 वी 100%रहा है 10 वी का परीक्षा परिणाम 92% रहा है इस लिए आसपास के पालक एवं बच्चे हायर सेकेंड्री स्कूल मोछ में प्रवेश लेने हेतु इच्छुक है!
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकुमार सिंगरौल जनपद सदस्य,अध्यक्षता संतोष गौरहा (शाला विकास समिति के अध्यक्ष),श्रीमती विनीता सिंहा प्राचार्य हायर सेकेंड्री स्कूल मोछ,कमल कश्यप सरपंच प्रतिनिधि मोछ,प्रेमलाल सिंगरौल(मंडी अध्यक्ष व शाला विकास समिति के सदस्य),देवा सिंगरौल सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत चितावर,ओंकार सिंगरौल सरपंच ग्राम पंचायत गिरधौना,महेंद्र सोनी सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत खैरी,संतोष सिंगरौल(पूर्व सरपंच मोछ),बदन लाल नवरंग,कौशल साहू,रामलखन साहू,गीताराम,सुखदेव,सुरेंद्र,रामानंद,एवं स्कूल स्टॉप डॉ.सुश्री विभा तिवारी,श्रीमती अदिति चौहान,श्रीमती आरती चतुर्वेदी,श्रीमती संध्या पांडेय,श्रीमती एल.श्रीदेवी,श्रीमती जया पिल्ले,श्रीमती संगीता कौशिक,श्रीं रविंद्र खूंटे सहित स्कूल के बच्चे उपस्थित थे!

हायर सेकेंड्री स्कूल मोछ में सरस्वती पूजन के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव">







