Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नारायणपुर न्यायालय का किया निरीक्षण, 

नारायणपुर,:— प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोण्डागांव के द्वारा नारायणपुर न्यायालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों, न्यायालयीन कार्यों के संचालन, लंबित प्रकरणों की स्थिति, कार्यालयीन व्यवस्थाओं तथा न्यायालय परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने न्यायालयीन कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपादित किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को न्यायिक कार्यों में गुणवत्ता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण उपरांत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा पौधरोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण उपलब्ध हो सके।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया तथा पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, न्यायिक कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण एवं पौधरोपण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

<span style=न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण">
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पहल पर कुरुषनार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
आज फोकस में

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पहल पर कुरुषनार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
आज फोकस में

नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp