Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

*जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, आस पास के ग्रामों के लिए 10-10 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा*

रायपुर,:— उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर प्रवास के दौरान नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल में स्थित कन्हारगांव सेवा डेरा पहुंचकर ग्रामीणों के साथ जन चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने जमीन पर बैठकर स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, स्व-सहायता समूहों की दीदियों तथा नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ अब सुरक्षा कैम्प जन सुविधा के केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पहले सुरक्षा कैम्प संचालित होते थे, उन्हें अब ‘वीर शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। कन्हारगांव स्थित आईटीबीपी कैम्प को भी सेवा डेरा के रूप में परिवर्तित किया गया है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सेवा डेरों में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के माध्यम से स्थानीय लोगों की सेवा की जाएगी।

कार्यक्रम में आये आसपास के 10 ग्रामों के सरपंचों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। उप मुख्यमंत्री ने कन्हारगांव के आस पास के 10 ग्राम में विकास कार्यों के लिए 10-10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को लघु वनोपजों के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के माध्यम से आजीविका बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों का लाभ स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए और महिला समूह इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि बस्तर का विकास बस्तर के स्थानीय युवाओं और यहां के लोगों की सहभागिता से ही होगा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, ओरछा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मंगलूराम नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रॉबिन्सन गुरिया, सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज फोकस में

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

<span style=कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल">
आज फोकस में

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp