Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव 

रायपुर, :—छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को नई पहचान देने और लोक एवं शास्त्रीय कलाओं को व्यापक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2026-27 के वार्षिक सांस्कृतिक आयोजनों के लिए कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग द्वारा आयोजित इन प्रतिष्ठित आयोजनों के माध्यम से प्रदेश के प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा, वहीं विलुप्त होती लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन को भी नई गति मिलेगी।

संस्कृति विभाग प्रतिवर्ष प्रदेशभर में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन करता है, जिनमें शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोकसंगीत, लोकनृत्य, नाट्य प्रस्तुतियां तथा पारंपरिक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियां शामिल रहती हैं। इसी क्रम में वर्ष 2026-27 के लिए पावस प्रसंग (शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य), रंगतरंग वाद्ययंत्र संगम, रंगपरब नाट्य श्रृंखला तथा लोकरंग पर्व के लिए कलाकारों का चयन किया जाएगा।

विशेष रूप से लोकरंग पर्व के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककलाओं एवं लोकविधाओं से जुड़े कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए भरथरी, पंडवानी, ढोलामारू, लोरिकचंदा, नाचा, गम्मत, सुआ, करमा, पंथी, बांसगीत, देवारगीत, ददरिया, जसगीत, संस्कार गायन सहित अन्य पारंपरिक लोकविधाओं में दक्ष कलाकार आवेदन कर सकते हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य प्रदेश की लोक-सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और कलाकारों को सशक्त मंच उपलब्ध कराना है।

आवेदन करने वाले कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों का चिन्हारी पंजीकरण होना आवश्यक है तथा समूह प्रस्तुति के इच्छुक कलाकार निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, द्वितीय तल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल व्यवसायिक परिसर, सेक्टर-27, नवा रायपुर स्थित कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित ई-मेल ैंदेातपजपण्तंरइींेीं/हउंपसण्बवउ के माध्यम से भी आवेदन भेजने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

संस्कृति विभाग ने आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की है। विभाग ने प्रदेश के पात्र कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर इन महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की अपील की है।

सुशासन के दावों पर सवाल: धरमजयगढ़ नजूल कार्यालय में लंबित मामलों से जनता परेशान
आज फोकस में

सुशासन के दावों पर सवाल: धरमजयगढ़ नजूल कार्यालय में लंबित मामलों से जनता परेशान

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 284 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 13 हजार रुपये का माल जब्त
आज फोकस में

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 284 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 13 हजार रुपये का माल जब्त

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था3233-C लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल सेवा द्वारा
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था3233-C लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल सेवा द्वारा

आनंद निकेतन में शाला प्रवेश उत्सव
आज फोकस में

आनंद निकेतन में शाला प्रवेश उत्सव

बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी इकाई राजू सूर्यवंशी बने जिला महामंत्री
आज फोकस में

बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी इकाई राजू सूर्यवंशी बने जिला महामंत्री

एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के संस्कृति क्लब पंप हाउस में ठेकाकर्मी युवक की फांसी का मामला,,, पत्नी ने लगाया ठेकेदार एवं सुपरवाइजर पर प्रताड़ना का आरोप,,,, कठोर कार्यवाही की मांग,,,प्रशासन से न्याय की गुहार

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के संस्कृति क्लब पंप हाउस में ठेकाकर्मी युवक की फांसी का मामला,,, पत्नी ने लगाया ठेकेदार एवं सुपरवाइजर पर प्रताड़ना का आरोप,,,, कठोर कार्यवाही की मांग,,,प्रशासन से न्याय की गुहार

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp