Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के संस्कृति क्लब पंप हाउस में ठेकाकर्मी युवक की फांसी का मामला,,, पत्नी ने लगाया ठेकेदार एवं सुपरवाइजर पर प्रताड़ना का आरोप,,,, कठोर कार्यवाही की मांग,,,प्रशासन से न्याय की गुहार

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सुसाइड नोट पर सस्पेंस बरकरार बरामद,आत्महत्या के कारण पीएम रिपोर्ट में होगी खुलासा ,जांच में जुटी है सीपत पुलिस

सीपत ,,,,सीपत थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी सीपत टाउनशिप में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब संस्कृति क्लब परिसर के पंप हाउस में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम वेद परसदा निवासी प्रभात कुमार यादव (47 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एनटीपीसी टाउनशिप में प्लंबर के रूप में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारी, सीआईएसएफ के जवान और सीपत पुलिस मौके पर पहुंची।

सीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रभात कुमार यादव के साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि वह कई दिनों से ड्यूटी में अनुपस्थित चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी एनटीपीसी के एक कर्मचारी के निवास पर घरेलू सर्वेंट क्वार्टर डी-15 के रूप में कार्य करती है। प्रभात अपनी पत्नी किरण यादव और एक बच्चे के साथ एनटीपीसी के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सीपत थाना पुलिस सुसाइड नोट की जांच के साथ-साथ आत्महत्या के कारणों और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

बुधवार को मृतक की पत्नी किरण यादव ने सीपत थाने में अपने परिवार वालो के साथ आकर अपनी पति की आत्महत्या के मामले को लेकर ठेका कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अड़ी रही, तब तक उन्होंने पीएम नहीं होने दिया दिया , सीपत नायब तहसीलदार पूनम कन्नौजे एवं थाना प्रभारी राजेश मिश्रा की समझाइश देने के उपरांत शव का पीएम होने दी l फिलहाल पूरे मामले को लेकर सीपत पुलिस जांच में जुटी है।

मौके पर मृतक के परिवार को उचित मुआवजे दिए जाने की मांग जनप्रतिनिधियों ने उठाई थी

*घटना की खबर लगते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,मृतक के परिजन साथ काम करने वाले घटना स्थल पर इक्कठे हो गए ,मौके पर उपस्थित सदस्य जिला पंचायत राजेंद्र धीवर, सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी मनोज खरे ने एनटीपीसी प्रबंधन एवं मृतक के कार्यरत ठेका कम्पनी से कहा कि मृतक के परिवार को तत्कालिक सहायता राशि के साथ उचित मुआवजे एवं परिवार के सदस्य को रोजगार प्रदान दिए जाने की बात कही थी l*

सुशासन के दावों पर सवाल: धरमजयगढ़ नजूल कार्यालय में लंबित मामलों से जनता परेशान
आज फोकस में

सुशासन के दावों पर सवाल: धरमजयगढ़ नजूल कार्यालय में लंबित मामलों से जनता परेशान

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 284 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 13 हजार रुपये का माल जब्त
आज फोकस में

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 284 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 13 हजार रुपये का माल जब्त

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था3233-C लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल सेवा द्वारा
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था3233-C लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल सेवा द्वारा

आनंद निकेतन में शाला प्रवेश उत्सव
आज फोकस में

आनंद निकेतन में शाला प्रवेश उत्सव

बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी इकाई राजू सूर्यवंशी बने जिला महामंत्री
आज फोकस में

बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी इकाई राजू सूर्यवंशी बने जिला महामंत्री

<span style=एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के संस्कृति क्लब पंप हाउस में ठेकाकर्मी युवक की फांसी का मामला,,, पत्नी ने लगाया ठेकेदार एवं सुपरवाइजर पर प्रताड़ना का आरोप,,,, कठोर कार्यवाही की मांग,,,प्रशासन से न्याय की गुहार">
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के संस्कृति क्लब पंप हाउस में ठेकाकर्मी युवक की फांसी का मामला,,, पत्नी ने लगाया ठेकेदार एवं सुपरवाइजर पर प्रताड़ना का आरोप,,,, कठोर कार्यवाही की मांग,,,प्रशासन से न्याय की गुहार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के संस्कृति क्लब पंप हाउस में ठेकाकर्मी युवक की फांसी का मामला,,, पत्नी ने लगाया ठेकेदार एवं सुपरवाइजर पर प्रताड़ना का आरोप,,,, कठोर कार्यवाही की मांग,,,प्रशासन से न्याय की गुहार

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp