Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सहकारिता सप्ताह: मॉडल पैक्स नरगोड़ा में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

माइक्रो एटीएम सेवा का भी प्रदर्शन

सीपत,,,,सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत जिले में मॉडल पैक्स भ्रमण के लिए चयनित पांच केंद्रों में से एक सेवा सहकारी समिति मर्यादित, नरगोड़ा में गुरुवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को सहकारी योजनाओं, केसीसी ऋण, माइक्रो एटीएम से नगद निकासी, धान बीज विक्रय एवं सहकारिता से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।


समिति के अधिकारियों ने बताया कि पैक्स नरगोड़ा द्वारा समिति के समस्त अभिलेख ई-पैक्स (ePACS) के लिए तैयार कर लिए गए हैं। समिति में किसानों को ऋण वितरण, खाद एवं बीज वितरण का कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।
समिति की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि नरगोड़ा धान खरीदी केंद्र में अब तक 42,500 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है,

जिससे 1,092 सदस्यों को लाभ मिला है। समिति द्वारा किसानों को अब तक 1 करोड़ 24 लाख 53 हजार रुपये का ऋण भुगतान किया गया है तथा खाद एवं कृषि ऋण का वितरण लगातार जारी है। वहीं 253 किसानों को अब तक केसीसी ऋण वितरित किया जा चुका है।

कार्यक्रम में सहकारिता गोधुली वर्मा सहाकारिता सी ई. ओ.  जितेन्द्र ‌गौरहा सुपरवाइजर सीपत नरगोड़ा (अध्यक्ष) रामसनेही साहू,झलमला सरपंच धनलाल साहू,प्रभारी प्रबंधक योगेश्वर राव मगर, त्रिलोकी नाथ खत्री सुरेन्द्र कुमार साहू सुरेंद्र कुमार भोसले सुरेंद्र सिँह राज भागवत प्रसाद खत्री उपस्थित थे। तथा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp