Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ में बोले एसएसपी रजनेश सिंह: जनता और पुलिस के भरोसे से ही अपराधों पर लगेगी लगाम

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित लोकप्रिय कार्यक्रम “हमर पहुना” में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शिरकत करते हुए पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है। जनता का विश्वास, प्रभावी सूचना तंत्र और आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग ही सुरक्षित समाज की नींव है।

एसएसपी ने बताया कि बिलासपुर पुलिस ने हाल के समय में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। गंभीर अपराधों के मामलों में 22 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई है, वहीं अपराध से अर्जित करीब 9.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि महिला और बाल अपराधों के मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने कहा कि नशा कई अपराधों की प्रमुख वजह बनता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में नशे के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों से लोगों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में “हमर संगवारी” समूहों के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
अपने पुलिस सेवा के अनुभव साझा करते हुए रजनेश सिंह ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना पुलिस अधिकारी बनने का था। विभिन्न शहरों में शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने पुलिस सेवा में प्रवेश किया और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित कई जिलों में जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने कहा कि हर जिले में मिली चुनौतियों ने उन्हें बेहतर पुलिस अधिकारी बनने में मदद की।
उन्होंने स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक संसाधनों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों का मनोबल और जनता का सहयोग भी उतना ही जरूरी है। पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए अस्पताल, कैंटीन और अन्य सुविधाओं के विस्तार पर भी लगातार काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में एसएसपी ने युवाओं से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने, कानून का सम्मान करने और किसी भी अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर प्रेस क्लब की ओर से उन्हें साल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp