
बेलगहना — कोटा विधानसभा के सक्रिय और जुझारू युवा कांग्रेस नेता इमरान खान ने बेलगहना ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। संगठन के प्रति उनकी वर्षों की निष्ठा और सक्रियता ने उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच एक मजबूत पहचान दिलाई है। इससे पहले वे कोटा विधानसभा युवा कांग्रेस के महासचिव के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जहां उन्होंने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निरंतर प्रयास किया।
इमरान खान का कहना है कि उन्होंने हमेशा पद से पहले संगठन और कार्यकर्ताओं को महत्व दिया है। चाहे संगठनात्मक कार्यक्रम हों या जनता की समस्याएं, वे हर परिस्थिति में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ खड़े रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह चुनाव केवल एक पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन की सेवा करने का एक और अवसर है। यदि वरिष्ठ नेताओं का विश्वास और साथियों का आशीर्वाद मिला, तो मैं हर गांव, हर बूथ और हर युवा कार्यकर्ता को साथ लेकर युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा और नई पहचान दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा।”
क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि इमरान खान का संघर्ष, सरल स्वभाव, संगठन के प्रति समर्पण और वर्षों का अनुभव उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है। समर्थकों को विश्वास है कि उनका नेतृत्व बेलगहना ब्लॉक युवा कांग्रेस को और अधिक सशक्त तथा सक्रिय बनाएगा।

संघर्ष, समर्पण और संगठन के भरोसे मैदान में इमरान खान, बेलगहना ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी मजबूत">






