Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, आरक्षक गिरफ्तार

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर- छत्तीसगढ़ के तखतपुर से खाकी को दागदार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ तीन साल तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में आरक्षक (सिपाही) सुमंत मिरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आरक्षक पूर्व में तखतपुर थाने में ही पदस्थ था और वर्तमान में बिलासपुर लाइन अटैच है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नए कानून की धारा बीएनएस 69 (BNS 69) के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी ‘गंदी बात’ :-

पीड़िता के अनुसार, साल 2023 में सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उसकी पहचान तत्कालीन तखतपुर थाने के आरक्षक सुमंत मिरी से हुई थी। धीरे-धीरे यह जान-पहचान दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। आरक्षक ने युवती को अपने जाल में फंसाया और शादी का पवित्र वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि आरोपी पिछले तीन साल से लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था। इस दौरान आरक्षक का तबादला बिलासपुर हो गया, लेकिन वह लगातार पीड़िता को शादी का भरोसा देकर मिलता रहा।

दो बच्चों का बाप है आरक्षक, छिपाया सच :-

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी आरक्षक सुमंत मिरी पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने पीड़िता को अपने शादीशुदा होने की बात पूरी तरह छिपाकर रखी और अंधेरे में रखकर उसका फायदा उठाता रहा।

शादी का दबाव बनाया तो बदला रंग, मुकरा आरोपी :-

कुछ समय बाद जब युवती ने आरक्षक सुमंत पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया, तो आरक्षक की हकीकत सामने आ गई। वह युवती से विवाद करने लगा और उससे दूरियां बनाने लगा। आरोपी के बदले व्यवहार से पीड़िता को खुद के साथ हुए बड़े धोखे का अहसास हुआ।
थाने पहुंची पीड़िता, पुलिस ने तत्परता से की गिरफ्तारी
धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और तखतपुर थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया। शुरुआती जांच और पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी आरक्षक सुमंत मिरी (उर्फ संतन मिरी) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और विभाग की छवि खराब करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वही भड़ास से बातचीत में तखतपुर थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि आरक्षक के खिलाफ युवती द्वारा दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp