Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिजली करंट से सांड की मौत मामले में FIR की मांग, जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर में करंट से सांड की मौत पर बढ़ा आक्रोश

रतनपुर…नगर के वार्ड क्रमांक 6 बुधवारीपारा स्थित स्कूल कटघोरा मेन रोड पर विद्युत खंभे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक गौवंश (सांड) की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

रतनपुर थाना प्रभारी को सौंपा गया लिखित आवेदन

घटना को लेकर नगर पालिका परिषद रतनपुर के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी रतनपुर को लिखित आवेदन सौंपकर मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि घटिया एवं अमानक स्तर के विद्युत खंभों और बिजली व्यवस्था की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

धार्मिक भावनाएं आहत होने का उल्लेख

आवेदन में कहा गया है कि गौवंश हिंदू समाज की आस्था एवं धार्मिक महत्व का प्रतीक है। करंट लगने से सांड की मौत से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि लगाए गए विद्युत खंभे और केबल अमानक गुणवत्ता के हैं, जिससे भविष्य में भी जनहानि की आशंका बनी हुई है।

पूर्व में भी शिकायतों का दावा

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि संबंधित विद्युत खंभों और कार्यों को लेकर पहले भी कई शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के चलते यह दुखद घटना सामने आई है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

आवेदन में मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर

आवेदन पर नगर पालिका परिषद रतनपुर के कई पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं, जिन्होंने सामूहिक रूप से मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।

नकटी के ग्रामीणों को उसी गांव में पुनर्वास के तहत ज़मीन दे सरकार — नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

नकटी के ग्रामीणों को उसी गांव में पुनर्वास के तहत ज़मीन दे सरकार — नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

जिले के पिनगुंडा नाला पर पुलिया निर्माण से ओरछा क्षेत्र को मिली बड़ी राहत
आज फोकस में

जिले के पिनगुंडा नाला पर पुलिया निर्माण से ओरछा क्षेत्र को मिली बड़ी राहत

बरेला नगर पंचायत को मिले तीन एल्डरमैन, भाजपा प्रदेश संगठन ने जारी की सूची
आज फोकस में

बरेला नगर पंचायत को मिले तीन एल्डरमैन, भाजपा प्रदेश संगठन ने जारी की सूची

<span style=बिजली करंट से सांड की मौत मामले में FIR की मांग, जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन">
आज फोकस में

बिजली करंट से सांड की मौत मामले में FIR की मांग, जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
आज फोकस में

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

खेत समतलीकरण के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आज फोकस में

खेत समतलीकरण के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp