Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत : अरुण त्रिवेदी

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

जोगीपुर मंडल में ब्लॉक कांग्रेस की मंडल स्तरीय बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और जनसमस्याओं के निराकरण पर हुआ मंथन

कोटा :—कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी के नेतृत्व में जोगीपुर मंडल में मंडल स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं। संगठन तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक गांव, गली और मोहल्ले तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचे तथा कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करें।


उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी।


बैठक में मंडल प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद, मंडल अध्यक्ष बसंत यादव, सेक्टर अध्यक्ष पंचराम साहू, जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं पूर्व सरपंच खुरदुर मोहन प्रताप मरकाम (पिंटू), सेक्टर अध्यक्ष विनोद बंजारे, सेक्टर अध्यक्ष एवं सरपंच खुर्दबछाली पावक ध्रुव, श्रवण निर्मलकर तथा प्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने की रणनीति तैयार की गई।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प भी लिया।

दुष्कर्म का फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीपत से दबोचा
आज फोकस में

दुष्कर्म का फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीपत से दबोचा

चखना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, रतनपुर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा
आज फोकस में

चखना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, रतनपुर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा

देवरीखुर्द भाजपा मंडल की बैठक में शक्ति केंद्रों पर बूथ और यूथ पर जोर
आज फोकस में

देवरीखुर्द भाजपा मंडल की बैठक में शक्ति केंद्रों पर बूथ और यूथ पर जोर

सीपत पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार
आज फोकस में

सीपत पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल
आज फोकस में

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

बेलगहना में 19 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर
आज फोकस में

बेलगहना में 19 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp