Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

अकलतरा, :–अकलतरा में पहली बार आयोजित अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन के विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ने सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की नई मिसाल कायम कर दी। सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ हुए इस आयोजन में लोगों का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि संस्था के पदाधिकारी भी अभूतपूर्व उत्साह और सहभागिता देखकर आश्चर्यचकित रह गए।


शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने निशुल्क रक्त जांच, फुल बॉडी हेल्थ चेकअप तथा स्वैच्छिक रक्तदान का लाभ लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अकलतरा में इस स्तर का स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर पहली बार आयोजित हुआ है। उन्होंने संस्था के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से कराने की मांग की।


शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि प्रत्येक रक्तदाता का रक्तदान से पूर्व आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा पूर्ण रूप से स्वस्थ घोषित किए जाने के बाद ही स्वेच्छा से रक्तदान कराया गया, जिससे सभी रक्तदाताओं में विशेष संतोष और विश्वास देखने को मिला।
स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ संस्था ने शिक्षा जागरूकता का भी प्रेरणादायक संदेश दिया।

शिविर में अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे बच्चों को कॉपी, किताबें एवं पेन वितरित किए गए तथा उन्हें शिक्षा का महत्व बताते हुए नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। इस पहल की उपस्थित अभिभावकों एवं नागरिकों ने भी मुक्त कंठ से सराहना की।


रक्तदान करने वाले सभी सम्मानित रक्तवीरों को संस्था द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं आयोजन में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, मीडिया कर्मियों तथा गणमान्य नागरिकों को भी स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


संस्था के संस्थापक अलीम अंसारी ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य केवल रक्तदान तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव सेवा के प्रति जागरूकता पैदा करना भी था। उन्होंने कहा कि अकलतरा में संस्था का यह पहला आयोजन था, लेकिन जनता के अभूतपूर्व सहयोग ने यह विश्वास दिलाया है कि भविष्य में इससे भी बड़े स्तर पर ऐसे जनहितकारी आयोजन किए जाएंगे।


यह आयोजन संस्था के सक्रिय सदस्य तनवीर शादाब की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि संस्था के संरक्षक हाजी मोहम्मद इमरान ने पूरे आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्थापक अलीम अंसारी ने उनके योगदान के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।


शिविर को सफल बनाने में संस्था के सक्रिय सदस्यों शब्बीर सिद्दीकी, हसन अली, मोहम्मद वसीम अंसारी, सज्जाद अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, कलीम अंसारी, मोहम्मद इमरान सहित सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने उल्लेखनीय योगदान दिया।


आयोजन के दौरान संस्था के संरक्षक जसबीर सिंह चावला का आगमन तथा उनके द्वारा स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित करना शिविर का विशेष आकर्षण रहा। उनके इस प्रेरणादायक कदम ने उपस्थित युवाओं में रक्तदान के प्रति नया उत्साह भर दिया।


शिविर की सफलता में चिकित्सकों की टीम ने भी निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दीं। डॉ. शगुफ्ता परवीन, डॉ. सतीश कौशिक एवं नईम खान ने पूरे समय स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। वहीं आशीर्वाद ब्लड सेंटर की पूरी टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया।
इसके अतिरिक्त वेलनेस सेंटर की वेलनेस कोच श्रीमती वर्षा रामटेके एवं मिलिंद खोबरागड़े ने सभी रक्तदाताओं को पौष्टिक शेक उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा।


इस ऐतिहासिक शिविर की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि रक्तदान की शुरुआत एक महिला रक्तदाता ने की। पहली बार रक्तदान करने वाली जीनत बानो ने कहा, “रक्तदान करने से पहले मुझे थोड़ी घबराहट थी, लेकिन रक्तदान के बाद जो आत्मसंतोष मिला, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। मेरा मानना है कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को किसी की जिंदगी बचाने के लिए नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।”


उनके इस साहसिक एवं प्रेरणादायक कदम की उपस्थित सभी लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन ने सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों, रक्तदाताओं, प्रशासन, पुलिस, मीडिया एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि भविष्य में भी समाजहित में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं मानव सेवा से जुड़े ऐसे जनकल्याणकारी अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

दुष्कर्म का फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीपत से दबोचा
आज फोकस में

दुष्कर्म का फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीपत से दबोचा

चखना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, रतनपुर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा
आज फोकस में

चखना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, रतनपुर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा

देवरीखुर्द भाजपा मंडल की बैठक में शक्ति केंद्रों पर बूथ और यूथ पर जोर
आज फोकस में

देवरीखुर्द भाजपा मंडल की बैठक में शक्ति केंद्रों पर बूथ और यूथ पर जोर

सीपत पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार
आज फोकस में

सीपत पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार

<span style=अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल">
आज फोकस में

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

बेलगहना में 19 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर
आज फोकस में

बेलगहना में 19 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp