
लखराम शराब भट्ठी के पास छापेमारी, 3200 रुपये की शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
रतनपुर…पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम लखराम स्थित शराब भट्ठी के पास एक चखना दुकान में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद कर जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3200 रुपये बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लखराम शराब भट्ठी के पास स्थित एक चखना दुकान का संचालक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखदेव मराठा (32 वर्ष), निवासी मोतीपुर,भेड़ीमुड़ा, थाना रतनपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा की गई।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

चखना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, रतनपुर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा">








