Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दुष्कर्म का फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीपत से दबोचा

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

महिला संबंधी अपराध में फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रतनपुर…महिला संबंधी अपराध के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीपत थाना क्षेत्र स्थित उसके घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप,बीएनएस की धारा 64(1) के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर थाना रतनपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप है कि आरोपी ने देर रात महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद फरार हो गया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर सीपत क्षेत्र में दबिश,आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत 11 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गौतमचंद्र उर्फ पप्पू डोंगरे (39 वर्ष), निवासी खैरा डगनिया, थाना सीपत अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन, एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व तथा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

<span style=दुष्कर्म का फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीपत से दबोचा">
आज फोकस में

दुष्कर्म का फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीपत से दबोचा

चखना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, रतनपुर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा
आज फोकस में

चखना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, रतनपुर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा

देवरीखुर्द भाजपा मंडल की बैठक में शक्ति केंद्रों पर बूथ और यूथ पर जोर
आज फोकस में

देवरीखुर्द भाजपा मंडल की बैठक में शक्ति केंद्रों पर बूथ और यूथ पर जोर

सीपत पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार
आज फोकस में

सीपत पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल
आज फोकस में

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

बेलगहना में 19 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर
आज फोकस में

बेलगहना में 19 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp