Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा आबकारी की बड़ी कार्यवाही: 60 लीटर महुआ शराब और 600 किलो महुआ लहान जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

बिलासपुर/कोटा:— बिलासपुर जिले के कोटा वृत्त में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर महुआ शराब और 600 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया है। लगातार हो रही प्रभावी कार्रवाइयों से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
आबकारी विभाग को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र जामड़े के नेतृत्व में टीम ने ग्राम करवा (टेंगनमाड़ा) में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 60 लीटर महुआ शराब एवं 600 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। विभाग ने मामले में अनिता बाई (46 वर्ष), पति स्वर्गीय रामप्रसाद गिलहरे, निवासी करवा (टेंगनमाड़ा) को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क/च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 01/2026 कायम किया है।
आबकारी विभाग के अनुसार जब्त महुआ लहान का उपयोग बड़ी मात्रा में अवैध शराब तैयार करने के लिए किया जा रहा था। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी मात्रा में अवैध शराब के निर्माण पर रोक लगाई गई। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र जामड़े ने किया। अभियान में मुख्य आरक्षक कमलेश जयशंकर एवं राजेश यादव, आबकारी आरक्षक नीलेश वानी एवं मुन्नी देवांगन तथा वाहन चालक जितेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री होती दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल आबकारी विभाग को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

रतनपुर पुलिस की अनोखी पहल, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर किया जागरूक
आज फोकस में

रतनपुर पुलिस की अनोखी पहल, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर किया जागरूक

विधानसभा में गूंजा बिलासपुर की संविदा भर्ती का मामला 103 में से 98 आवेदन निरस्त होने पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने उठाए सवाल
आज फोकस में

विधानसभा में गूंजा बिलासपुर की संविदा भर्ती का मामला 103 में से 98 आवेदन निरस्त होने पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने उठाए सवाल

लैलूंगा वन महोत्सव 2026: बूढ़ादेव पूजा स्थल पर हुआ पौधरोपण, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
आज फोकस में

लैलूंगा वन महोत्सव 2026: बूढ़ादेव पूजा स्थल पर हुआ पौधरोपण, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते

करगी कला में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का उच्चस्तरीय निरीक्षण
आज फोकस में

करगी कला में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का उच्चस्तरीय निरीक्षण

मजबूत बूथ – मजबूत संगठन, घर-घर पहुंचे कांग्रेस का संदेश”
आज फोकस में

मजबूत बूथ – मजबूत संगठन, घर-घर पहुंचे कांग्रेस का संदेश”

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp