धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट
लैलूंगा :—वन महोत्सव 2026 के तहत बुधवार, 15 जुलाई को वन परिक्षेत्र लैलूंगा के कक्ष क्रमांक 222, पी.एफ. झूनकी टोंगरी स्थित बूढ़ादेव पूजा स्थल पर व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त वन मंडलाधिकारी एम.एल. सिदार के कुशल मार्गदर्शन में तथा वन परिक्षेत्राधिकारी ए.एस. किण्डो के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में निरंजनी तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में लैलूंगा वन परिक्षेत्र के सभी CFO एवं BFO उपस्थित रहे।
इस अवसर पर साल, बरगद, पीपल, गूलर, साजा, छतवन, पुत्रजीवी, सिंदूरी, मैदा, पंडरी, अमरूद, श्रीआंवला, आम तथा हड़जोड़ सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में जिला जनपद पंचायत के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सभापति रामेश बेहरा, जनपद पंचायत की सभापति कल्पना भोय, जनपद पंचायत अध्यक्षा ज्योति भगत, बीडीसी विनय जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, ग्राम पंचायत पाकरगांव एवं रूडूकेला के सरपंच-उपसरपंच, वन प्रबंधन समिति पाकरगांव एवं केंदटिकरा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पूर्व सरपंच, बैगा पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पौधों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना भी है।

लैलूंगा वन महोत्सव 2026: बूढ़ादेव पूजा स्थल पर हुआ पौधरोपण, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प">







