
तखतपुर:—-संकल्प , जनकल्याण समाज सेवा संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बिहारी सिंह टोडर ने कहा कि तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेडपार बाजार में माध्यमिक शाला भवन अत्यंत ही जर्जर है, बच्चों की पढ़ाई ढप्प है
, शासकीय प्राथमिक शाला मेडपार बाजार में भवनों की कमी है पुरानी भवन कब की नष्ट हो चुकी है, तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रत्येक कक्षा-से मलबा गिरने की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। इस कारण विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे एवं शिक्षक असुरक्षित है
कक्षा 1 से 8 तक लगभग 235 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनके लिए कम से कम 8 कक्षाओं की आवश्यकता होती है, जबकि वर्तमान में केवल 3 कक्षों में ही बच्चों की बैठने की व्यवस्था है। 10 माह पूर्व तखतपुर एस.डी.एम. शिव कवर मुख्यकार्यपालन अधिकारी तखतपुर ,ब्लाक शिक्षा अधिकारी तखतपुर वहां आए और व्यवस्था होते तक मिडिल स्कूल में प्रायमरी स्कूल को 2 पाली में लगाने की आदेश देकर चले गए,
आज वहां 1 से 8 वी तक लगभग 235 छात्रों को 3 कमरों में ठूस ठूस कर भरा जाता है और पढ़ाई के नाम पर टाइम पास किया जाता है जहां ठीक से बैठ भी नही सकते वहां बच्चे कैसे पढ़ाई कर सकते हैं,
दिनांक 27/4/2026 को ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति सत्यवती घृतलहरे कलेक्टर महोदय बिलासपुर, जिला पंचायत बिलासपुर को ज्ञापन दे चुके है, लेकिन यह सिर्फ कागज तक ही सीमित हो गया है,
न तो प्रायमरी स्कूल/ अतिरिक्त कक्ष बनाने का कोई आदेश आया, और न ही उसका मरम्मत करने का कोई आदेश जारी हुआ, इस प्रकार से अधिकारियों द्वारा मात्र छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है,
यदि इससे संबंधित अधिकारी तत्काल अंतिम निर्णय नही करते है तो हम पंचायत प्रतिनिधियों ,छात्रों एवं उनके पालकों के साथ आंदोलन करेंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी,
प्रार्थी
बिहारी सिंह टोडर
कार्य. प्रदेशाध्यक्ष – संकल्प, जनकल्याण समाज सेवा संघ (छ. ग.)








