Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“नई साइकिलों पर सवार हुए सपने, शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान”

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने तेंदुआ और मनपहरी में छात्राओं को साइकिल वितरित कर कहा— शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव

कोटा (बिलासपुर):—कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुआ एवं मनपहरी में गुरुवार को आयोजित शाला प्रवेश उत्सव और स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के बीच संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया तथा छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो बच्चों के जीवन को नई दिशा देती है।

सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा दूरी या संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।

छात्राओं को साइकिल मिलने से उनकी विद्यालय तक पहुंच आसान होगी और वे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।


उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और अपने माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करने का आह्वान किया।

साथ ही शिक्षकों से भी बच्चों की प्रतिभा को निखारने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की अपील की।


कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं पुष्प देकर स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों और अभिभावकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नई साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इसे अपने सपनों को नई उड़ान देने वाला कदम बताया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने शाला प्रवेश उत्सव को शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया।

“छात्रों का संघर्ष देश का भविष्य है, दमन नहीं समाधान चाहिए”
आज फोकस में

“छात्रों का संघर्ष देश का भविष्य है, दमन नहीं समाधान चाहिए”

जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

हायर सेकेंड्री स्कूल मोछ में साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
आज फोकस में

हायर सेकेंड्री स्कूल मोछ में साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

युवाओं ने मांगा अधिकार, सरकार ने बरसाईं लाठियां” — कोटा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गूंजे न्याय के नारे
आज फोकस में

युवाओं ने मांगा अधिकार, सरकार ने बरसाईं लाठियां” — कोटा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गूंजे न्याय के नारे

<span style=“नई साइकिलों पर सवार हुए सपने, शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान”">
आज फोकस में

“नई साइकिलों पर सवार हुए सपने, शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान”

मौत बांटने वालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, गांव-गांव पहुंची टीम; झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
आज फोकस में

मौत बांटने वालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, गांव-गांव पहुंची टीम; झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp