Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

धर्मजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट

रायगढ़ :;;;जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन (RUF) की जिला इकाई रायगढ़ ने गुरुवार को जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से भारत की माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत समीक्षा कराने की मांग की गई।

फाउंडेशन ने कहा कि शिक्षा संस्थान हजारों विद्यार्थियों के भविष्य, शोध, रोजगार और सामाजिक विकास से जुड़े होते हैं। यदि किसी विश्वविद्यालय के निर्माण, भूमि, मानचित्र, स्वीकृति अथवा प्रशासनिक प्रक्रिया में कोई त्रुटि या अनियमितता पाई जाती है, तो उसका समाधान विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाना चाहिए। किसी भी शैक्षणिक परिसर को ध्वस्त करना अंतिम विकल्प होना चाहिए।

ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित कार्रवाई से हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षाएं, शोध कार्य, छात्रावास व्यवस्था तथा शिक्षकों और कर्मचारियों के रोजगार पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए पूरे मामले में संवेदनशीलता, संतुलित दृष्टिकोण और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन आवश्यक है।

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने राष्ट्रपति महोदया से मांग की कि प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर तत्काल रोक लगाई जाए और यदि किसी प्रकार की तकनीकी, मानचित्र संबंधी, भूमि संबंधी अथवा प्रशासनिक कमी है, तो उसका समाधान नियमितीकरण, आवश्यक संशोधन, वैधानिक प्रक्रिया अथवा न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप किया जाए। साथ ही विश्वविद्यालय प्रबंधन को अपना पक्ष रखने का पूर्ण और निष्पक्ष अवसर प्रदान किया जाए।

संगठन ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि किसी भी कार्रवाई के दौरान विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इस अवसर पर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि, “शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। किसी भी शैक्षणिक संस्थान से जुड़े विवाद का समाधान संवैधानिक मूल्यों, न्यायिक प्रक्रिया और मानवीय दृष्टिकोण के साथ किया जाना चाहिए। हमारा उद्देश्य किसी कानून का विरोध करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी निर्णय से विद्यार्थियों की शिक्षा, शिक्षकों का सम्मान और कर्मचारियों का भविष्य प्रभावित न हो।”

उन्होंने कहा कि रज़ा यूनिटी फाउंडेशन शिक्षा, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष वसीम खान के साथ मंजूर खान, असरफ खान, कुद्दूस खान, शमशेर खान, जैनुल खान, जुनैद खान, चांद खान एवं शाहीद खान उपस्थित रहे।

जारीकर्ता:
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन (RUF)
जिला इकाई – रायगढ़, छत्तीसगढ़

“छात्रों का संघर्ष देश का भविष्य है, दमन नहीं समाधान चाहिए”
आज फोकस में

“छात्रों का संघर्ष देश का भविष्य है, दमन नहीं समाधान चाहिए”

<span style=जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन">
आज फोकस में

जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

हायर सेकेंड्री स्कूल मोछ में साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
आज फोकस में

हायर सेकेंड्री स्कूल मोछ में साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

युवाओं ने मांगा अधिकार, सरकार ने बरसाईं लाठियां” — कोटा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गूंजे न्याय के नारे
आज फोकस में

युवाओं ने मांगा अधिकार, सरकार ने बरसाईं लाठियां” — कोटा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गूंजे न्याय के नारे

“नई साइकिलों पर सवार हुए सपने, शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान”
आज फोकस में

“नई साइकिलों पर सवार हुए सपने, शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान”

मौत बांटने वालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, गांव-गांव पहुंची टीम; झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
आज फोकस में

मौत बांटने वालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, गांव-गांव पहुंची टीम; झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp