
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बेलगहना कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर गरजे कांग्रेसजन
बेलगहना:– दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना द्वारा बिलकुली चौक में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

जिला महामंत्री शिवदयाल निर्मलकर एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी उद्देश के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ को लाठी और गिरफ्तारी के दम पर दबाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वक्ताओं ने कहा कि जब देश का युवा अपने भविष्य को सुरक्षित करने की मांग करता है, तब उसे न्याय मिलने के बजाय दमन का सामना करना पड़ता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।

धरना स्थल पर उपस्थित नेताओं ने केंद्र सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे, छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा पूरे मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़ी परीक्षाओं में अनियमितताओं और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री शिवदयाल निर्मलकर ने कहा कि देश का युवा आज अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है और कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी उद्देश ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। छात्रों पर बल प्रयोग और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है।

इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, खोंगसरा मंडल अध्यक्ष बिधिराम सिदार, केंदा मंडल अध्यक्ष ए.के. राय, कोंनचरा मंडल अध्यक्ष भुवन पटेल, ब्लॉक महामंत्री धनीराम प्रजापति, सेक्टर अध्यक्ष धर्मराज उइके, राजेश्वर पाण्डेय, पालेश्वर सोनी, रूपचंद गुप्ता, कीर्ति कुमार, पाल पैकरा, पवन मरावी, महेंद्र यादव, देवलाल पोर्ते, ईश्वर पेंद्रो, पंकज यादव, सुरेंद्र कुमार, तारकेश्वर पेंद्रो, संतोष, नागेश पीतर, नागेश, गोलू यादव, सोनू कुमार, मुकेश वस्त्रकार, शरद कोरी, मद्राफ सिंह, राकेश खुसरो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धरना के दौरान पूरे क्षेत्र में “छात्रों पर अत्याचार बंद करो”, “लोकतंत्र बचाओ – युवा बचाओ” और “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि छात्रों के साथ अन्याय बंद नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
जिला महामंत्री शिवदयाल निर्मलकर ने कहा
“छात्रों की आवाज़ दबेगी नहीं, लोकतंत्र झुकेगा नहीं।”
“लाठी नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए।”
“युवा जागा है, देश का भविष्य जागा है।”

“छात्रों का सम्मान करो, लोकतंत्र का मान करो।”
“जो युवाओं की आवाज़ दबाएगा, इतिहास उसे कभी माफ़ नहीं करेगा।””छात्रों का संघर्ष देश का भविष्य है, दमन नहीं समाधान चाहिए”

“छात्रों का संघर्ष देश का भविष्य है, दमन नहीं समाधान चाहिए”">







