Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्रांति सेना का ज्ञापन, औद्योगिक क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाने की मांग

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर /मस्तूरी :–मस्तूरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तूरी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में औद्योगिक क्षेत्रों, किराये के मकानों और फेरी व्यवसाय से जुड़े लोगों का पुलिस सत्यापन कराने की मांग की गई है।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के लोग रोजगार के लिए आते हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनका सत्यापन आवश्यक है।

क्रांति सेना ने प्रशासन से मांग की है कि उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों, किरायेदारों और अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों की जानकारी संबंधित थानों में दर्ज की जाए।
संगठन का मानना है कि इस प्रक्रिया से अपराधों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदीप साहू, अजय सूर्या, नंदलाल श्रीवास, शिव कुमार, मनीष बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp