Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर यातायात पुलिस की बड़ी अपील, समय पर जमा करें ई-चालान, वरना पहुंचेगा कोर्ट मामला

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी ई-चालान का शुल्क निर्धारित समय के भीतर जमा करना अनिवार्य है। समय पर चालान जमा नहीं करने वाले मामलों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।


यातायात पुलिस के अनुसार, फिलहाल ई-चालान पोर्टल पर सॉफ्टवेयर अपडेट का कार्य चल रहा है। ऐसे में वाहन चालक NextGen eChallan के माध्यम से कंप्यूटर या लैपटॉप से ऑनलाइन चालान शुल्क जमा कर सकते हैं। यदि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो आईटीएमएस के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) पहुंचकर भी अधिकारियों की सहायता से चालान जमा किया जा सकता है।


पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन के 24 घंटे के भीतर वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर चालान की जानकारी भेज दी जाती है। वहीं सात दिनों के भीतर चालान की हार्ड कॉपी रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से घर के पते पर भी भेजी जाती है।
यदि निर्धारित समय तक चालान जमा नहीं किया जाता, तो मामला ई-कोर्ट के माध्यम से न्यायालय भेज दिया जाता है। लगातार नोटिस के बावजूद भी कार्रवाई नहीं करने पर ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन या निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। वहीं गंभीर मामलों में और बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर न्यायालय वाहन की नीलामी के आदेश भी जारी कर सकता है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि समय पर चालान शुल्क जमा करें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

नयनतारा शर्मा कॉलेज में AI विषय पर वाद-विवाद एवं संगोष्ठी आयोजित
आज फोकस में

नयनतारा शर्मा कॉलेज में AI विषय पर वाद-विवाद एवं संगोष्ठी आयोजित

तखतपुर नगर के 15 वार्डों में अमृत मिशन की खुदाई से जनता परेशान, भाजपा पार्षदों ने जताई नाराजगी
आज फोकस में

तखतपुर नगर के 15 वार्डों में अमृत मिशन की खुदाई से जनता परेशान, भाजपा पार्षदों ने जताई नाराजगी

महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी का शिकंजा, करवा और सलका में ताबड़तोड़ कार्रवाई
आज फोकस में

महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी का शिकंजा, करवा और सलका में ताबड़तोड़ कार्रवाई

स्वच्छ एवं कचरा मुक्त गांव बनाने की दिशा में बड़ा कदम, ग्रामीणों को स्वच्छता का दिया संदेश
आज फोकस में

स्वच्छ एवं कचरा मुक्त गांव बनाने की दिशा में बड़ा कदम, ग्रामीणों को स्वच्छता का दिया संदेश

मलेरिया नियंत्रण और कुपोषण उन्मूलन पर जिला प्रशासन का विशेष फोकस
आज फोकस में

मलेरिया नियंत्रण और कुपोषण उन्मूलन पर जिला प्रशासन का विशेष फोकस

<span style=बिलासपुर यातायात पुलिस की बड़ी अपील, समय पर जमा करें ई-चालान, वरना पहुंचेगा कोर्ट मामला">
आज फोकस में

बिलासपुर यातायात पुलिस की बड़ी अपील, समय पर जमा करें ई-चालान, वरना पहुंचेगा कोर्ट मामला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp