Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गेंदा फूल की खेती से किसान हेमचंद साहू की बदली तस्वीर

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- पारंपरिक धान की खेती से सीमित आय अर्जित करने वाले छुरा विकासखण्ड के ग्राम कसेकेरा के किसान हेमचंद साहू ने आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग के सहयोग से उन्होंने 0.48 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग तकनीक के साथ गेंदा फूल की खेती शुरू की, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता से साहू ने वैज्ञानिक पद्धति से खेती करना सीखा। आधुनिक तकनीक अपनाने से उनका उत्पादन बढ़ा, लागत नियंत्रित रही और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। उनके द्वारा गेंदा फूल की बिक्री स्थानीय बाजार के साथ-साथ रायपुर में भी की गई, जिससे उन्हें लगभग दो लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। साहू बताते हैं कि पहले धान की खेती से परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन था, लेकिन अब फूलों की खेती ने उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत कर दी है। उनकी सफलता को देखकर आसपास के किसान भी गेंदा फूल की व्यावसायिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कम भूमि में अधिक आय देने वाली फूलों की खेती किसानों के लिए लाभकारी विकल्प बन रही है। ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जल संरक्षण के साथ उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि हो रही है। हेमचंद साहू की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सरकारी योजनाओं का लाभ, वैज्ञानिक खेती और समय पर तकनीकी मार्गदर्शन किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

बिलासपुर: ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
आज फोकस में

बिलासपुर: ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

बांसाझाल पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित
आज फोकस में

बांसाझाल पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना–जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न, जबर भिलाई रैली के लिए पूरे जिले से किया गया आह्वान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना–जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न, जबर भिलाई रैली के लिए पूरे जिले से किया गया आह्वान

रतनपुर पर बड़ा हादसा टला: पुल धंसते ही बीच पुल में फंसी पुष्पराज बस, पेंड्रा–बिलासपुर मार्ग बंद
आज फोकस में

रतनपुर पर बड़ा हादसा टला: पुल धंसते ही बीच पुल में फंसी पुष्पराज बस, पेंड्रा–बिलासपुर मार्ग बंद

3.54 करोड़ की स्ट्रीट लाइट योजना पर सवाल: करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में रतनपुर, व्यवस्था और जवाबदेही पर उठे गंभीर प्रश्न
आज फोकस में

3.54 करोड़ की स्ट्रीट लाइट योजना पर सवाल: करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में रतनपुर, व्यवस्था और जवाबदेही पर उठे गंभीर प्रश्न

नशा मुक्त भारत का संकल्प: बिलासपुर में जुटे हजारों युवा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आह्वान
आज फोकस में

नशा मुक्त भारत का संकल्प: बिलासपुर में जुटे हजारों युवा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आह्वान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp