
बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में रविवार को “नशा मुक्त युवा विकसित भारत 2.0” अभियान का भव्य आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माय भारत और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशे से मुक्त, स्वस्थ और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित होगा। उन्होंने युवाओं से अपने गांव, शहर और शिक्षण संस्थानों में नशामुक्ति अभियान का नेतृत्व करने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का भी माध्यम है।
वहीं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्हें शिक्षा, खेल और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। करीब एक हजार युवाओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली, जबकि दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

नशा मुक्त भारत का संकल्प: बिलासपुर में जुटे हजारों युवा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आह्वान">







