Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

2,840 रुपये की देशी शराब और 20 हजार रुपये की बाइक जब्त, आबकारी एक्ट के तहत आरोपी भेजा गया जेल

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर :–नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल सहित कुल 22,840 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना के आधार पर बन्नाक चौक में घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी छोटेलाल यादव (45) निवासी आवासपारा, परसदा थाना चकरभाठा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे सफेद थैले से 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,840 रुपये मूल्य की शराब और 20,000 रुपये कीमत की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 11 AX 8596) जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सिरगिट्टी पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

बिलासपुर: ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
आज फोकस में

बिलासपुर: ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

बांसाझाल पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित
आज फोकस में

बांसाझाल पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना–जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न, जबर भिलाई रैली के लिए पूरे जिले से किया गया आह्वान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना–जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न, जबर भिलाई रैली के लिए पूरे जिले से किया गया आह्वान

रतनपुर पर बड़ा हादसा टला: पुल धंसते ही बीच पुल में फंसी पुष्पराज बस, पेंड्रा–बिलासपुर मार्ग बंद
आज फोकस में

रतनपुर पर बड़ा हादसा टला: पुल धंसते ही बीच पुल में फंसी पुष्पराज बस, पेंड्रा–बिलासपुर मार्ग बंद

3.54 करोड़ की स्ट्रीट लाइट योजना पर सवाल: करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में रतनपुर, व्यवस्था और जवाबदेही पर उठे गंभीर प्रश्न
आज फोकस में

3.54 करोड़ की स्ट्रीट लाइट योजना पर सवाल: करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में रतनपुर, व्यवस्था और जवाबदेही पर उठे गंभीर प्रश्न

नशा मुक्त भारत का संकल्प: बिलासपुर में जुटे हजारों युवा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आह्वान
आज फोकस में

नशा मुक्त भारत का संकल्प: बिलासपुर में जुटे हजारों युवा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आह्वान

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp