Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बांसाझाल पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक एडवाइजरी, छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय, मरम्मत कार्य जारी

बिलासपुर:— रतनपुर–बेलगहना–गौरेला-पेंड्रा–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर ग्राम बांसाझाल स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हो गया है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही फिलहाल बाधित है। प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों के लिए यातायात परामर्श जारी करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत एवं यातायात को जल्द से जल्द सामान्य करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। हालांकि, मार्ग पूरी तरह बहाल होने में कुछ समय लग सकता है।

प्रशासन के अनुसार, छोटी गाड़ियां और छोटी बसें रतनपुर से बांसाझाल घटना स्थल के पहले दाहिनी ओर मुड़कर बारीडीह बस्ती होते हुए मुख्य मार्ग से गौरेला-पेंड्रा पहुंच सकती हैं। यह मार्ग केवल छोटे वाहनों के लिए उपयुक्त है।

इसके अलावा वाहन चालक रतनपुर–शनिचरी चौक–जूना शहर–जोगीपुर चौक–अमाली–कंचनपुर–बेलगहना रोड अथवा रतनपुर–कोटा–बेलगहना–पेंड्रा मार्ग का भी उपयोग कर सकते हैं।

प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि अनावश्यक असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

बिलासपुर: ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
आज फोकस में

बिलासपुर: ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

<span style=बांसाझाल पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित">
आज फोकस में

बांसाझाल पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना–जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न, जबर भिलाई रैली के लिए पूरे जिले से किया गया आह्वान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना–जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न, जबर भिलाई रैली के लिए पूरे जिले से किया गया आह्वान

रतनपुर पर बड़ा हादसा टला: पुल धंसते ही बीच पुल में फंसी पुष्पराज बस, पेंड्रा–बिलासपुर मार्ग बंद
आज फोकस में

रतनपुर पर बड़ा हादसा टला: पुल धंसते ही बीच पुल में फंसी पुष्पराज बस, पेंड्रा–बिलासपुर मार्ग बंद

3.54 करोड़ की स्ट्रीट लाइट योजना पर सवाल: करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में रतनपुर, व्यवस्था और जवाबदेही पर उठे गंभीर प्रश्न
आज फोकस में

3.54 करोड़ की स्ट्रीट लाइट योजना पर सवाल: करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में रतनपुर, व्यवस्था और जवाबदेही पर उठे गंभीर प्रश्न

नशा मुक्त भारत का संकल्प: बिलासपुर में जुटे हजारों युवा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आह्वान
आज फोकस में

नशा मुक्त भारत का संकल्प: बिलासपुर में जुटे हजारों युवा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आह्वान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp