Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर: ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर:— सरकंडा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देकर लाखों रुपये व सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, सोने जैसे पीले धातु की दो अंगूठियां, एक चेन, मोबाइल फोन तथा अपराध की रकम से खरीदी गई एक एक्टिवा जब्त की है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, राजीव विहार निवासी एक बुजुर्ग की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि उनकी नातिन को जनवरी 2025 से आरोपी आयुष यादव और उसके साथियों ने परिवार के सदस्यों तथा छोटे बच्चों की हत्या और सड़क दुर्घटना कराने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया। डर के कारण आरोपियों ने एटीएम और फोनपे के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में करीब 14.50 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद आर.आर. रिसॉर्ट के पास बुलाकर घर के लॉकर में रखे करीब 450 ग्राम सोने के जेवरात भी अपने कब्जे में ले लिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में आयुष यादव (22), आदर्श शर्मा (19), प्रिंस साहू (18) और आदित्य पांडे (19) शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी प्रियम शर्मा और शौर्य करोलिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

<span style=बिलासपुर: ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार">
आज फोकस में

बिलासपुर: ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

बांसाझाल पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित
आज फोकस में

बांसाझाल पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना–जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न, जबर भिलाई रैली के लिए पूरे जिले से किया गया आह्वान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना–जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न, जबर भिलाई रैली के लिए पूरे जिले से किया गया आह्वान

रतनपुर पर बड़ा हादसा टला: पुल धंसते ही बीच पुल में फंसी पुष्पराज बस, पेंड्रा–बिलासपुर मार्ग बंद
आज फोकस में

रतनपुर पर बड़ा हादसा टला: पुल धंसते ही बीच पुल में फंसी पुष्पराज बस, पेंड्रा–बिलासपुर मार्ग बंद

3.54 करोड़ की स्ट्रीट लाइट योजना पर सवाल: करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में रतनपुर, व्यवस्था और जवाबदेही पर उठे गंभीर प्रश्न
आज फोकस में

3.54 करोड़ की स्ट्रीट लाइट योजना पर सवाल: करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में रतनपुर, व्यवस्था और जवाबदेही पर उठे गंभीर प्रश्न

नशा मुक्त भारत का संकल्प: बिलासपुर में जुटे हजारों युवा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आह्वान
आज फोकस में

नशा मुक्त भारत का संकल्प: बिलासपुर में जुटे हजारों युवा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आह्वान

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp