ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के मामले में पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के अंदर बड़ी और तेज़ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से 35.40 किलो गोमांस, दो टंगिया, खुरपा और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस और छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। 🚨









