Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ पर VHP-बजरंग दल का विरोध, पेंड्रा थाना में शिकायत

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

*विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल(जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) द्वारा थाना पेंड्रा प्रभारी को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणियों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है।*

विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘हंसराज गोयल’ नामक फेसबुक प्रोफाइल से भगवान शिव के शिवलिंग सहित अन्य देवी-देवताओं की धार्मिक मान्यताओं पर अत्यंत आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की गई। इसके पश्चात्, उक्त पोस्ट पर ‘अरुण पन्नालाल’ (जिनकी पहचान क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष के रूप में हुई है) द्वारा हिंदू आस्था का उपहास उड़ाते हुए टिप्पणी (कमेंट) की गई।
आस्था पर आघात और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश
विहिप-बजरंग दल ने इस कृत्य को करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुँचाने और समाज में धार्मिक वैमनस्य व तनाव उत्पन्न करने का कुत्सित प्रयास बताया है। इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री से क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभावित होने की गंभीर आशंका जताई गई है।
कठोर कार्रवाई की मांग
संगठन द्वारा थाना प्रभारी पेंड्रा से मांग की गई है कि:
उक्त फेसबुक पोस्ट और टिप्पणी की त्वरित एवं विधिवत जांच की जाए।
आरोपी हंसराज गोयल एवं अरुण पन्नालाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करना) तथा धारा 196 (विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य या शत्रुता को बढ़ावा देना) व अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
संगठन के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि हिंदू देवी-देवताओं एवं आस्था के प्रतीकों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन के साथ संबंधित फेसबुक पोस्ट और टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट भी पुलिस प्रशासन को साक्ष्य के रूप में सौंपे गए हैं। इस मांग को लेकर प्रमुख रूप से सागर पटेल विभाग संयोजक बजरंगदल बिलासपुर विभाग,निखिल परिहार जिला सह मंत्री विश्व हिन्दूपरिषद, विनय पांडे जिला सह संयोजक बजरंगदल,अनुराग पांडे जिला मंदिर एवं अर्चक पुरोहित विश्व हिंदू परिषद,शनि पटेल जिला सह गौरक्षा प्रमुख बजरंगदल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया हरेली तिहार
आज फोकस में

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया हरेली तिहार

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

<span style=धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ पर VHP-बजरंग दल का विरोध, पेंड्रा थाना में शिकायत">
आज फोकस में

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ पर VHP-बजरंग दल का विरोध, पेंड्रा थाना में शिकायत

हल-फावड़े की पूजा, मिट्टी से जुड़ी संस्कृति को सलाम
आज फोकस में

हल-फावड़े की पूजा, मिट्टी से जुड़ी संस्कृति को सलाम

एनटीपीसी ने मेधा प्रतियोगिता 2026 के राष्ट्रीय फाइनल का सफल आयोजन किया
आज फोकस में

एनटीपीसी ने मेधा प्रतियोगिता 2026 के राष्ट्रीय फाइनल का सफल आयोजन किया

जतमई धाम में महिला से 3 लाख की सोने की चेन स्नेचिंग, नागपुर के 7 संदिग्ध हिरासत में
आज फोकस में

जतमई धाम में महिला से 3 लाख की सोने की चेन स्नेचिंग, नागपुर के 7 संदिग्ध हिरासत में

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp