Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

E20 के खिलाफ 17 अगस्त को रायपुर में AAP का स्टेट लेवल टाउनहॉल, जनता से होगा सीधा संवाद

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर :— E20 पेट्रोल से वाहनों को होने वाली समस्याओं और उपभोक्ताओं की चिंताओं को लेकर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ 17 अगस्त को रायपुर में स्टेट लेवल टाउनहॉल कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे E20 विरोधी अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों में टाउनहॉल आयोजित किए जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने बताया कि 17 अगस्त 2026 को दोपहर 3:30 बजे रायपुर के महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, समता/ चौबे कॉलोनी में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। E20 पेट्रोल को लेकर वाहन मालिकों, मैकेनिकों और आम उपभोक्ताओं के बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं। आम आदमी पार्टी इन सवालों को टाउनहॉल के माध्यम से जनता के बीच उठाएगी और E20 से जुड़ी समस्याओं, माइलेज में कमी, वाहन के प्रदर्शन और इंजन संबंधी शिकायतों पर उपभोक्ताओं से सीधे संवाद करेगी।

नरेन्द्र नाग ने कहा कि E20 को लेकर देशभर में बहस तेज हो रही है। हाल ही में कुछ प्रमुख वाहन कंपनियों से जुड़े आंतरिक ईमेल में ईंधन में क्लोराइड और नमी जैसी समस्याओं को लेकर चिंता सामने आने की रिपोर्ट भी प्रकाशित हुई है, जबकि सरकारी तेल कंपनियों ने E20 को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बताया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी का कहना है कि सरकार को उपभोक्ताओं की शिकायतों को नजरअंदाज करने के बजाय स्वतंत्र और वैज्ञानिक जांच करानी चाहिए।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने वाहन मालिकों, मैकेनिकों, ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोगों और आम नागरिकों से 17 अगस्त के टाउनहॉल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

साथ ही कल 17 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे भाटागांव बस स्टैंड के पास राधा स्वामी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी में आम आदमी पार्टी के नवीन कार्यालय का उद्घाटन होगा। इस अवसर पर पत्रकार साथी व सभी गणमान्य नागरिक सादर आमंत्रित हैं।
नरेन्द्र नाग
प्रदेश प्रवक्ता व बस्तर लोकसभा अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

सीपत क्षेत्र के जगह जगह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

सीपत क्षेत्र के जगह जगह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मुख्य न्यायाधीश ने तकनीक आधारित प्रभावी एवं जनोन्मुखी न्याय प्रणाली पर दिया जोर
आज फोकस में

मुख्य न्यायाधीश ने तकनीक आधारित प्रभावी एवं जनोन्मुखी न्याय प्रणाली पर दिया जोर

कर्रा बस्ती में आग का तांडव, दो घरों की गृहस्थी जलकर राख; मदद की गुहार
आज फोकस में

कर्रा बस्ती में आग का तांडव, दो घरों की गृहस्थी जलकर राख; मदद की गुहार

ड्राई डे पर अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, कोटा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आज फोकस में

ड्राई डे पर अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, कोटा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: ‘ कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जी ने दी श्रद्धांजलि, दिग्गजों ने किया नमन
आज फोकस में

​अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: ‘ कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जी ने दी श्रद्धांजलि, दिग्गजों ने किया नमन

रतनपुर में स्वामी आत्मानंद कन्या उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

रतनपुर में स्वामी आत्मानंद कन्या उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp