
10.260 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब और बिक्री की रकम जप्त
रतनपुर….कोटा स्वतंत्रता दिवस के ड्राई डे पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ कोटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब की कुल 10.260 लीटर मात्रा, जिसकी कीमत 5,740 रुपये, सहित 2,150 रुपये बिक्री रकम बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर डाक बंगला में दबिश
पुलिस के अनुसार 15 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डाक बंगला कोटा में एक व्यक्ति ड्राई डे के दौरान बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब रखकर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने डाक बंगला कोटा में दबिश दी।
अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद
कार्रवाई के दौरान आरोपी चंद्रमोहन साहू पिता संतोष साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी डाक बंगला कोटा के कब्जे से 21 नग गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब, 17 नग शोले देशी मसाला शराब, 15 नग शेरा देशी प्लेन शराब और 4 नग रोमियो देशी प्लेन शराब बरामद की गई।पुलिस ने कुल 10.260 लीटर शराब, कीमत 5,740 रुपये, तथा 2,150 रुपये नगद बिक्री रकम जब्त की।
आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 666/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।यह कार्रवाई चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब और गांजा बिक्री पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।
गिरफ्तार आरोपी
चंद्रमोहन साहू पिता संतोष साहू उम्र 26 वर्ष निवासी डाक बंगला कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर
इनकी रही विशेष भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव एवं आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही।

ड्राई डे पर अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, कोटा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार">








