Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गौरेला-पेंड्रा में कल विधायक अटल श्रीवास्तव का दौरा दिशा समिति की बैठक से लेकर राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद स्पर्धा के उद्घाटन में होंगे शामिल

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:—- कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव मंगलवार, 18 अगस्त को गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक सुबह बिलासपुर से रवाना होकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा दोपहर में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे।
दिशा समिति की बैठक में होंगे शामिल
विधायक  अटल श्रीवास्तव सुबह 8:30 बजे बिलासपुर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के अरपा सभाकक्ष में आयोजित दिशा समिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
शालेय खेलकूद स्पर्धा का करेंगे शुभारंभ
दोपहर 11:30 बजे विधायक राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद स्पर्धा के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
न्यू सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट
दोपहर 2 बजे न्यू सर्किट हाउस, गौरेला में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों एवं स्थानीय विषयों पर संवाद किया जाएगा।
“विकास की बात, संगठन के साथ—जनता से सीधा संवाद”
जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की अध्यक्ष गजमती भानु एवं विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने आमजन, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
कार्यक्रम एक नजर में:
08:30 बजे — बिलासपुर से प्रस्थान
10:30 बजे — दिशा समिति की बैठक, अरपा सभाकक्ष कलेक्ट्रेट
11:30 बजे — राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद स्पर्धा उद्घाटन समारोह
02:00 बजे — कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात, न्यू सर्किट हाउस गौरेला
सादर सूचनार्थ
गजमती भानु — अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
पंकज तिवारी — विधायक प्रतिनिधि, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp