
बिलासपुर:— बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई बिलासपुर ने एक मामले को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। BSP जिलाध्यक्ष हेमचंद मिरी के हस्ताक्षर से 17 अगस्त 2026 को राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में CEO संदीप अग्रवाल के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने, उन्हें निलंबित करने और सेवा से बर्खास्त करने की मांग की गई है।
BSP का आरोप है कि पूरे मामले में संबंधित पक्ष के साथ जातिगत प्रताड़ना, नियमों की अनदेखी और प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की गई। पार्टी ने इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में विशेष रूप से 24 अप्रैल की बैठक, थाना सकरी में दिए गए कथित आवेदन, जांच दल के गठन की वैधानिकता, 9 जून की जांच रिपोर्ट, 13 जुलाई को जारी कारण बताओ नोटिस, 27 जुलाई को दिए गए जवाब और 3 अगस्त के निलंबन आदेश को जांच के दायरे में लेने की मांग की गई है।
BSP ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सात दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो जिला इकाई द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। पार्टी ने आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है।
फिलहाल मामला गंभीर आरोपों और प्रशासनिक कार्रवाई के बीच जांच के केंद्र में है। एक ओर BSP और तुलसी ध्रुव की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष और दस्तावेजों की स्वतंत्र जांच सामने आना भी जरूरी है। अब निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।








