
तखतपुर;— सावन के पवित्र माह में सावन महोत्सव एवं सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन पुराना थाना हनुमान मंदिर परिसर में उत्साह, उमंग और पारंपरिक सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर उल्लास, सौहार्द और भारतीय संस्कृति के विविध रंगों से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का संयोजन साक्षी तोलानी एवं दिलीप तोलानी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव के समक्ष वंदना एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित विनोद तोलानी ने कहा कि सावन का महीना प्रकृति के श्रृंगार का समय है। चारों ओर हरियाली मन को आनंदित करती है और सृष्टि के रचयिता भगवान भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखें, यही कामना है।
दिलीप तोलानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति, तीज-त्योहारों और हमारी परंपराओं से जुड़े ऐसे आयोजनों में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सावन सुंदरी प्रतियोगिता रही। सावन सुंदरी का चयन लॉटरी पद्धति से किया गया, जिसमें श्रीमती नीतू सिंह को सावन सुंदरी चुना गया और उन्हें सावन सुंदरी का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी 50 प्रतिभागियों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
आयोजन के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के पारंपरिक रंगों, संस्कृति एवं सौहार्द को जीवंत किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण बताया।
इस अवसर पर साक्षी तोलानी मुस्कान ठाकुर,खुशी ठाकुर, चंचल तोलानी, माही ठाकुर,श्रेया स्वर्णम, साक्षी सोनी, पायल ठाकुर,दामिनी ठाकुर यशोदा ठाकुर नीतू ठाकुर संतोषी सोनी
बिंदा ठाकुर धन कुमार ठाकुर
माया ठाकुर सुनीता
शांति, मिथिला ठाकुर
श्वेता शिव्या रमेश्वरी
श्वेता राजपूत मुन्नी सोनी
पूनम ठाकुर पुष्पा ठाकुर गीता ठाकुर खुशबू ठाकुर मनीषा तोलानी मीना अरुणा प्रियंका जलेश्वरी संगीता माही खुशी मुस्कान शारदा मनसी ठाकुर सीमा रानी रेखा, सीमा होतचंदानी किरण यादव
लक्ष्मी ठाकुर
रश्मि ठाकुर मेघा . बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








