Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार, स्कूटी से 7.2 लीटर देशी शराब जब्त

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी से देशी शराब का परिवहन कर रहे दो अपचारी बालकों को पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा में शराब खरीदकर दो व्यक्ति स्कूटी क्रमांक CG10BS 1029 से जा रहे हैं। सूचना के बाद बिल्हा पुलिस की टीम ने उड़गन रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर स्कूटी को रोका।
तलाशी के दौरान सफेद प्लास्टिक के झोले में 20 नग देशी प्लेन शराब और स्कूटी की डिक्की से 20 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुई। कुल 40 नग शराब, 7.2 लीटर, जिसकी कीमत करीब 3,600 रुपये बताई गई है, पुलिस ने जब्त की। शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।
मामले में दोनों अपचारी बालकों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, करण राज बघेल, आरक्षक संतोष मरकाम और सुमन चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
आज फोकस में

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

20 अगस्त को रोजगार मेला, 85 पदों पर सीधी भर्ती का मौका!
आज फोकस में

20 अगस्त को रोजगार मेला, 85 पदों पर सीधी भर्ती का मौका!

बाल संप्रेक्षण गृह में 17 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

बाल संप्रेक्षण गृह में 17 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

<span style=अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार, स्कूटी से 7.2 लीटर देशी शराब जब्त">
आज फोकस में

अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार, स्कूटी से 7.2 लीटर देशी शराब जब्त

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ली टीएल बैठक,फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा जैविक खेती और एआई प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर
आज फोकस में

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ली टीएल बैठक,फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा जैविक खेती और एआई प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर

ज्ञान ज्योति स्कूल में बच्चों को सिखाया गया ‘गुड टच-बैड टच’, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
आज फोकस में

ज्ञान ज्योति स्कूल में बच्चों को सिखाया गया ‘गुड टच-बैड टच’, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp