Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं।

लोगों ने निजी और सामुदायिक समस्याओं से जुड़े आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन में रत्नदेव साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष ने रतनपुर में पर्यटक सहयोग केंद्र शुरू करने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि रतनपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने सफाई कर्मियों के लंबित मानदेय भुगतान की समस्या उठाई।

बेलतरा निवासी राजकुमार जायसवाल ने निजी भूमि से ट्रांसफार्मर और विद्युत प्रवाहित तार हटाने की मांग की। ग्राम पंचायत बैमा के सरपंच, सचिव और ग्रामीणों ने गुन्डी नाला में किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाने का आवेदन दिया।
तखतपुर के लिदरी निवासी शिवशंकर सप्रे ने कृष्ण कुंज गार्डन में चौकीदार के रूप में किए गए दो वर्षों के कार्य का भुगतान नहीं होने की समस्या बताई। वहीं ग्राम लालपुर के ग्रामीणों ने चांपी जलाशय चपोरा की क्षतिग्रस्त नहर को पक्की नहर बनाने की मांग रखी।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त  प्रकाश कुमार सर्वे और अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

<span style=जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश">
आज फोकस में

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

20 अगस्त को रोजगार मेला, 85 पदों पर सीधी भर्ती का मौका!
आज फोकस में

20 अगस्त को रोजगार मेला, 85 पदों पर सीधी भर्ती का मौका!

बाल संप्रेक्षण गृह में 17 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

बाल संप्रेक्षण गृह में 17 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार, स्कूटी से 7.2 लीटर देशी शराब जब्त
आज फोकस में

अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार, स्कूटी से 7.2 लीटर देशी शराब जब्त

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ली टीएल बैठक,फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा जैविक खेती और एआई प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर
आज फोकस में

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ली टीएल बैठक,फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा जैविक खेती और एआई प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर

ज्ञान ज्योति स्कूल में बच्चों को सिखाया गया ‘गुड टच-बैड टच’, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
आज फोकस में

ज्ञान ज्योति स्कूल में बच्चों को सिखाया गया ‘गुड टच-बैड टच’, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp