Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साइबर अपराध से बचाव की पाठशाला, छात्र-छात्राओं को बताए सुरक्षा के मंत्र

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

 

टेंगनमाड़ा स्कूल में पुलिस ने किया जागरूक — चौकी प्रभारी व्यास नारायण वनाफर ने कहा, सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे बड़ा हथियार

टेंगनमाड़ा:— शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेंगनमाड़ा में पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी से बचाव एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय में शिक्षकगणों की उपस्थिति में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे बचने के सुरक्षा उपाय बताए गए।
“मोबाइल स्मार्ट है तो सावधानी भी स्मार्ट रखें” संदेश के साथ पुलिस ने विद्यार्थियों को समझाया कि अनजान लिंक पर क्लिक करने, अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी बताने, संदिग्ध कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी साझा करने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सार्वजनिक करने से बचना चाहिए।
ओटीपी और पासवर्ड किसी से साझा न करें
चौकी प्रभारी व्यास नारायण वनाफर ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर तुरंत भरोसा न करें। बैंक खाता, एटीएम, पासवर्ड, ओटीपी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो घबराने के बजाय तत्काल अपने परिजनों और संबंधित पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
सड़क पर नियमों का पालन, सुरक्षित रहे हर कदम
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन की गति नियंत्रित रखने, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की समझाइश दी।
विद्यालय के शिक्षकगणों ने भी विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

चौकी प्रभारी व्यास नारायण वनाफत ने कहा

“एक क्लिक की गलती, जिंदगी भर की चोट—साइबर सुरक्षा को बनाएं अपनी पहली सोच।”
“ओटीपी बताना है भारी, सावधानी रखे दुनिया सारी।”
“हेलमेट लगाएं, जीवन बचाएं—यातायात नियमों को अपनाएं।”
“साइबर अपराध से रहना है दूर, जागरूकता ही सुरक्षा का मजबूत कवच जरूर।”

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp