Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धरमजयगढ़ अंचल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, DMF से ₹9.03 करोड़ स्वीकृत

धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट
धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट

भाजपा मंडल महामंत्री भोगेश्वर बेहरा ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और सांसद के प्रति जताया आभार

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए कुल ₹9 करोड़ 3 लाख 66 हजार 149 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से धरमजयगढ़, छाल और घरघोड़ा क्षेत्र में शिक्षा अधोसंरचना, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

इस स्वीकृति पर भाजपा मंडल महामंत्री एवं पूर्व सैनिक भोगेश्वर बेहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी तथा रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की विकासोन्मुख सोच के चलते ग्रामीण एवं खनिज प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता मिल रही है।

डाइट धरमजयगढ़ के कायाकल्प पर ₹8.73 करोड़

स्वीकृत राशि में सबसे बड़ा हिस्सा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), धरमजयगढ़ के अधोसंरचना विकास के लिए रखा गया है। डाइट के लिए ₹8 करोड़ 73 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

इसके तहत पुरुष एवं महिला छात्रावास भवन, आधुनिक सम्मेलन कक्ष, शौचालय खंड सहित विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे। साथ ही पुराने भवनों का जीर्णोद्धार और कायाकल्प भी किया जाएगा। इससे प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

छाल में आधुनिक BLS एम्बुलेंस की सौगात

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाल हेतु ₹25 लाख 66 हजार 149 रुपये की लागत से आधुनिक बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस खरीदी जाएगी।

खनन प्रभावित एवं ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए यह सुविधा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आपात स्थिति में मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र अथवा उच्च चिकित्सा संस्थान तक पहुंचाने में एम्बुलेंस अहम भूमिका निभाएगी।

कुडुमकेला हाईस्कूल में बनेगा प्रार्थना शेड

वहीं विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम पंचायत कुडुमकेला स्थित हाईस्कूल में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ₹5 लाख की लागत से प्रार्थना शेड का निर्माण कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को प्रार्थना सहित सामूहिक गतिविधियों के दौरान सुविधा मिलेगी।

बेहरा बोले—विकास की मजबूत नींव तैयार होगी

भाजपा मंडल महामंत्री भोगेश्वर बेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील नेतृत्व, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की विकासोन्मुख सोच और सांसद राधेश्याम राठिया की सक्रिय कार्यशैली से धरमजयगढ़ अंचल को लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है।

उन्होंने कहा कि “यह स्वीकृति सिर्फ भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों, युवाओं, मरीजों और ग्रामीणों को मिलेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में होने वाला यह निवेश धरमजयगढ़ अंचल के भविष्य को मजबूत करेगा।”

उन्होंने जिलाधीश मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में स्वीकृत कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद जताते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही विकास की असली सफलता होगी।

भाजपा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे धरमजयगढ़ अंचल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp