ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर:–; सड़क सुरक्षा को लेकर बिलासपुर पुलिस लगातार गंभीरता से अभियान चला रही है। दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस की टीमों द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट धारण करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट केवल यातायात नियमों का पालन करने की औपचारिकता नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने वाला महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर गंभीर चोट लगने की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की जा रही है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों को समझाइश देकर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसके बावजूद यदि कोई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना हेलमेट वाहन चलाता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार समुचित कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और सड़क सुरक्षा की भावना विकसित करना है।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि घर से निकलते समय हेलमेट को अपनी सुरक्षा का हिस्सा समझें और दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनने के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है, इसलिए हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित घर पहुंचें।
बिलासपुर पुलिस का संदेश साफ है—नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और सड़क सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर बिलासपुर पुलिस की पैनी नजर, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई">





