
रतनपुर….26वीं शालेय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन धमतरी में किया गया। प्रतियोगिता में सेजस कन्या रतनपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।कक्षा 11वीं की कुमारी सुभद्रा यादव, कक्षा 10वीं की अस्मिता गायकवाड़ और कक्षा 9वीं की काव्या यादव ने अपने-अपने वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।वहीं कक्षा 8वीं की मान्यता कश्यप ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 11वीं कला संकाय की छात्रा शुभांगी प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्राओं के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेजस कन्या रतनपुर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन">








