
डीजे आतिशबाजी फटाका तथा किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र पर पूरी तरह प्रतिबंध रखने का निर्णय लिया गया
सीपत : सीपत क्षेत्र की यंग मुस्लिम कमेटी के तत्वाधान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की जुलूस को लेकर सीपत रेस्ट हाउस में दोपहर 2 बजे बैठक सम्पन्न हुआ जहां यंग मुस्लिम कमेटी व समाज के वारिष्ट लोगों ने उपस्थित रहे वहीं बैठक में जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जहां बैठक सम्पन्न होने के बाद ही सीपत थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया और जुलूस रैली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की गई है वहीं जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को सुबह 9:00 बजे गतौरा से जुलूस का आगाज़ होगा जो कि जुलूस पंधी लगरा होते हुए उर्तुम झलमला सीपत थाना तहसील मार्गं होते हुए जुलूस नवाडिह चौंक पहुंचेगी स्वागत इंस्तकबाल के बाद सीपत नवाडिह चौंक से गुड़ी मार्गं होते हुए पोड़ी से मंचखडा पहुंचेंगे जहां सलातों सलाम पेश कर देश प्रदेश में अमन-चैन भाईचारा की दुआं मांगी जाएगी इसके बाद जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का समापन किया जाएगा इसके पूर्व आज की बैठक में डीजे आतिशबाजी फटाका तथा किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र पर पूरी तरह प्रतिबंध रखने का निर्णय लिया गया साथ ही जुलूस में शामिल मुस्लिम जमात के लोगों से निवेदन किया गया है कि शांति से बाइक रैली जुलूस एक लाइन से चलें सड़कों पर राहगीरों को किसी तरह की परेशानियां ना हो सीपत रेस्ट हाउस के बैठक में मोहम्मद उस्मान गनी, गुलाम मुस्तफा, शेख़ हिमायतुल्ला, सलीम खान, मोहम्मद मुनिर मोहम्मद असलम,हनीफ मोहम्मद, अब्दुल गफ्फार,शमीम कुरैशी, फिरोज खान, अब्दुल रहमान, राजू खान, इब्राहिम ख़ान, शेख़ अशरफ, मोहम्मद इकबाल आरिफ खान सहित मुस्लिम समुदाय मौजूद रहे

सीपत क्षेत्र:जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को,जुलूस गतौरा से होगा आगाज़ – मचखडा में समापन">








