Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोनी फीडर की बिजली व्यवस्था बेहाल! बार-बार ट्रिपिंग और घंटों कटौती से ग्रामीण हलकान

 

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर /मस्तूरी:— बिजली कार्यालय के अंतर्गत आने वाले कोनी फीडर की बिजली व्यवस्था इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बार-बार ट्रिपिंग, घंटों बिजली गुल रहना और फॉल्ट आने के बाद लंबे समय तक सुधार नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कोनी फीडर में आए दिन बिजली की समस्या सामने आती है। कभी अचानक बिजली बंद हो जाती है तो कभी बिजली आने के बाद कुछ ही समय में दोबारा ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों और छोटे व्यवसायियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ दिन पहले मस्तूरी बिजली कार्यालय की ओर से बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए एक मोबाइल नंबर शुरू किया गया था। लेकिन आरोप है कि कुछ समय बाद इस नंबर पर संपर्क करना भी मुश्किल हो गया। कभी फोन स्विच ऑफ मिलता है तो कभी रिचार्ज खत्म होने की बात सामने आती है।
ऐसे में सवाल उठता है कि जब कोनी फीडर की बिजली व्यवस्था में बार-बार खराबी आ रही है और शिकायत दर्ज कराने वाला नंबर ही उपलब्ध नहीं होगा, तो उपभोक्ता अपनी समस्या आखिर किसके सामने रखें?
ग्रामीणों का आरोप है कि फॉल्ट आने के बाद उसे सुधारने में कई घंटे लग जाते हैं। कुछ मामलों में दिन में आई खराबी रात तक ठीक नहीं होने की शिकायत भी सामने आई है। वहीं गर्मी और बरसात के दौरान मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती को लेकर भी ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं।
मस्तूरी बिजली कार्यालय में जूनियर इंजीनियर के पद के रिक्त होने और लाइनमैन सहित अन्य कर्मचारियों की कमी की बात भी सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्टाफ की कमी का सीधा असर कोनी फीडर की व्यवस्था पर पड़ रहा है।
अब सवाल बिजली विभाग से है—कोनी फीडर की समस्या का स्थायी समाधान कब होगा? शिकायत नंबर नियमित रूप से कब चालू रहेगा? और उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आखिर कब मिलेगी?
ग्रामीणों की शिकायतों और आरोपों पर बिजली विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आना जरूरी है।

38 साल की बेदाग सेवा के बाद नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल हुए सेवानिवृत्त, IG गर्ग ने दी भावभीनी विदाई
आज फोकस में

38 साल की बेदाग सेवा के बाद नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल हुए सेवानिवृत्त, IG गर्ग ने दी भावभीनी विदाई

रायपुर : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

रायपुर : TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री साय

हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली –  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज फोकस में

हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आज फोकस में

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नयनतारा शर्मा कॉलेज में नशा मुक्ति दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
आज फोकस में

नयनतारा शर्मा कॉलेज में नशा मुक्ति दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp