ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर:— सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 कबाड़ दुकान संचालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ दुकानों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से कबाड़ दुकान संचालित करने वाले 10 संचालकों को तलब कर थाना लाया गया। पूछताछ एवं कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
पुलिस कार्रवाई की जद में शेख तौसिफ (29), सैय्यद प्रिंस (35), अमित कश्यप (34), साहिल खान (25), अनुप डेविड (31), राजू चौहान (42), दीपेश कुमार साहू (20), अफजल हुसैन (44), मोहम्मद फिरोज (42) और मोहम्मद इमरान खान (41) शामिल हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियम विरुद्ध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।








