Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

38 साल की बेदाग सेवा के बाद नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल हुए सेवानिवृत्त, IG गर्ग ने दी भावभीनी विदाई

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर:— पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज में सोमवार को नगर सैनिक क्रमांक 245  व्यासनारायण जायसवाल की सेवानिवृत्ति पर गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। करीब 38 वर्षों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले  जायसवाल को पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (IPS) एवं कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।
समारोह में आईजी गर्ग ने  जायसवाल के लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त नगर सैनिक के सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

38 वर्षों का रहा गौरवपूर्ण सेवाकाल
व्यासनारायण जायसवाल ने वर्ष 1987-88 में पुलिस विभाग/नगर सेना में अपनी सेवा प्रारंभ की थी। सेवाकाल के दौरान उन्होंने होमगार्ड लाइन के अलावा थाना तोरवा, बांगो, पामगढ़, उरगा, पाली सहित विभिन्न स्थानों पर पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
वर्ष 2002 से लगातार करीब 24 वर्षों तक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज में सेवाएं देते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाया।
आपदा से लेकर चुनावी सुरक्षा तक निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
अपने सेवाकाल में  जायसवाल ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। ओडिशा के भुवनेश्वर में चक्रवात और भीषण बाढ़ के दौरान रेस्क्यू टीम के सदस्य के रूप में उन्होंने साहस और समर्पण के साथ बचाव कार्य में योगदान दिया। वहीं मध्यप्रदेश के गुना जिले में चुनावी व्यवस्था एवं सुरक्षा ड्यूटी में भी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं।
आईजी  राम गोपाल गर्ग ने कहा कि वर्ष 2002 से लगातार रेंज कार्यालय में पदस्थ रहकर  जायसवाल ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका अनुशासित और समर्पित कार्यकाल अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
विदाई के दौरान भावुक हुए जायसवाल
विदाई समारोह के दौरान  व्यासनारायण जायसवाल भावुक नजर आए। उन्होंने गरिमामय विदाई समारोह आयोजित करने के लिए आईजी  गर्ग एवं अपने सभी सहकर्मियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
समारोह के अंत में आईजी  राम गोपाल गर्ग ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विशेष रूप से सुसज्जित वाहन से  जायसवाल को ससम्मान उनके गृह निवास के लिए रवाना किया गया।
कार्यक्रम का संचालन  शंकर कश्यप ने किया। इस अवसर पर बिलासपुर रेंज कार्यालय में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और अपने साथी नगर सैनिक को भावभीनी विदाई दी।

<span style=38 साल की बेदाग सेवा के बाद नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल हुए सेवानिवृत्त, IG गर्ग ने दी भावभीनी विदाई">
आज फोकस में

38 साल की बेदाग सेवा के बाद नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल हुए सेवानिवृत्त, IG गर्ग ने दी भावभीनी विदाई

रायपुर : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

रायपुर : TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री साय

हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली –  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज फोकस में

हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आज फोकस में

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नयनतारा शर्मा कॉलेज में नशा मुक्ति दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
आज फोकस में

नयनतारा शर्मा कॉलेज में नशा मुक्ति दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp