Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में 7 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

सांधीपारा में 14 सितंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन, आचार्य बालमुकुंद तिवारी करेंगे कथा वाचन

रतनपुर:-;; नगर के सांधीपारा में 7 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वर्गीय श्री मोतीलाल जायसवाल (दाऊ जी) एवं पूर्वजों की स्मृति में रखा गया है।
आयोजन की शुरुआत 7 सितंबर को कलश यात्रा एवं वेदी स्थापना के साथ होगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा।

आचार्य बालमुकुंद तिवारी करेंगे कथा वाचन

कथा व्यास आचार्य पं. बालमुकुंद तिवारी के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। कथा के दौरान वराह अवतार, कपिल देव, ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, समुद्र मंथन, भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला, गोवर्धन लीला, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

14 सितंबर को पूर्णाहुति के साथ होगा समापन

14 सितंबर को गीता पाठ, तुलसी वर्षा, हवन, तर्पण, सहस्रधारा एवं पूर्णाहुति जैसे धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 15 सितंबर, मंगलवार को वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


विनीत
आयोजन से जुड़े श्रीमती सरोज जायसवाल, रामसजीवन-श्रीमती गुलाबा जायसवाल एवं राममुरारी-श्रीमती विनिता जायसवाल ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
स्थान: सांधीपारा, रतनपुर, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
कथा समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
कथा अवधि: 7 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp