
बिलासपुर में सिटी कोतवाली पुलिस ने चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इलाके का गुण्डा बदमाश है और उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
वीओ:
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को 14 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि टीकरापारा निवासी अंकुश यादव ज्वाली नाला मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पीछे मैदान के पास धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को देने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी और आरोपी अंकुश यादव को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अपक्र. 519/2026 दर्ज करते हुए धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पूछताछ और कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में गुण्डा बदमाशों और आदतन अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।







