Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर जिले में खुलेंगे 20 नए आधार पंजीयन केंद्र, 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आधार से जुड़ी सेवाओं को आसान बनाने के लिए 20 नए आधार पंजीयन केंद्र खोले जाएंगे। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी ने इन केंद्रों के संचालन के लिए इच्छुक आधार केंद्र संचालकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर 2026 तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे।

जिले में कुल 20 आधार किट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें जनपद पंचायत बिल्हा क्षेत्र में 3, कोटा में 8, तखतपुर में 3 और मस्तूरी क्षेत्र में 6 आधार पंजीयन केंद्र शामिल हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 12वीं उत्तीर्ण होना या 2 वर्षीय आईटीआई अथवा 3 वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण होना जरूरी है। 1 जुलाई 2026 की स्थिति में आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और संबंधित वैध प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है।
यूआईडीएआई के नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार एनएसईआईटी से वैध आधार सुपरवाइजर या ऑपरेटर प्रमाण-पत्र भी अनिवार्य किया गया है। एनरोलमेंट एजेंसी कोड 2084 और 4082 से परीक्षा प्रमाण-पत्र प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी बंद लिफाफे में आवेदन कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी बिलासपुर के नाम कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। चयन और कार्य अनुमति का अंतिम निर्णय जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया जाएगा।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp