ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर:— आगामी गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली को लेकर बिलासपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को तलब कर परेड ली गई।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों के वर्तमान कार्यों की जानकारी ली और उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की समझाइश दी।
पुलिस ने स्पष्ट हिदायत दी कि त्योहारों के दौरान उपद्रव या शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर बाउंड ओवर की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं। त्योहारों में अशांति फैलाने वालों पर बिलासपुर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

त्योहारों से पहले बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, गुंडा-बदमाशों की ली गई परेड">







