Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- ग्राम श्यामनगर में तीज पर्व के अवसर पर विगत 5 वर्षों से लगातार युवा साथियों द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी तीज महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
तीज पर्व पर अपने मायके आईं माता-बहनों एवं बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान रस्साकसी, कुर्सी दौड़, दौड़ सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कुर्सी, टेबल एवं पानी की बोतलें भेंट की गईं, वहीं बच्चों को खिलौने प्रदान किए गए। उपहार पाकर प्रतिभागियों एवं बच्चों में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, उप सरपंच वामन निर्मलकर, पूर्व उपसरपंच प्रकाश साहू, प्रेमलाल साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष चितरंजन साहू, कोमल साहू, सागर साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष बृजलाल साहू, युगल साहू, प्रकाश साहू, दीपक साहू, डायमंड साहू, प्रीतम साहू, समीर साहू, ईश्वर निषाद, देवा साहू, अपूर्व साहू, चुम्मन साहू, खीरमोहन, ज्ञानचंद साहू, हरिशंकर निषाद, हेमंत साहू, टोमन साहू एवं प्रिंस साहू सहित युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि तीज महोत्सव का उद्देश्य ग्राम की संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। ग्रामवासियों के सहयोग से युवाओं द्वारा पिछले पांच वर्षों से यह आयोजन निरंतर किया जा रहा है।

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी
आज फोकस में

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके
आज फोकस में

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक  संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा
आज फोकस में

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp