Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- DAVIS CUP: डेविस कप क्वालीफायर के दूसरे दौर में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच 19 और 20 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम के संयोजक गुरुचरण सिंह होरा अपनी टीम के साथ दक्षिण कोरिया पहुंच गए है, जहां उनके twam के कैप्टन रोहित राजपाल भी उनके साथ मौजूद है। मुकाबले के लिए दक्षिण कोरिया ने धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट तैयार की है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को अपनी खेल शैली के अनुसार रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है।

भारतीय टीम के संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि दक्षिण कोरिया की कोर्ट की परिस्थितियां भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि टीम खिलाड़ियों की ताकत और कोर्ट की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयारी कर रही है।

धीमी कोर्ट पर खिलाड़ियों को ढालना होगा खेल

होरा ने बताया कि भारतीय टीम में सुमित नागल और दक्षिणेश्वर सुरेश जैसे खिलाड़ी हैं, जिनकी अपनी अलग-अलग खेल शैली है। नागल को अधिक उछाल वाली गेंद पसंद है, जबकि सुरेश अपनी दमदार सर्विस के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर दोनों खिलाड़ियों को परिस्थितियों के मुताबिक अपने खेल में बदलाव करना होगा।

उन्होंने कहा कि डेविस कप जैसे मुकाबलों में मेजबान टीम को अपनी पसंद की परिस्थितियां तैयार करने का अवसर मिलता है। दक्षिण कोरिया ने भी अपने खिलाड़ियों की ताकत को ध्यान में रखते हुए कोर्ट तैयार की है।

पहली रणनीति काम नहीं आई तो विकल्प तैयार रखना होगा

होरा ने बताया कि मुकाबले के दौरान टीम को एक ही रणनीति पर निर्भर नहीं रहना है। परिस्थितियों के अनुसार रणनीति में बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। पहली योजना अपेक्षा के मुताबिक काम नहीं करती है तो दूसरी रणनीति और जरूरत पड़ने पर तीसरी योजना के साथ आगे बढ़ने की तैयारी रखनी होगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की ताकत को ध्यान में रखते हुए उनकी तैयारी कराई जा रही है और टीम का लक्ष्य परिस्थितियों को समझकर बेहतर प्रदर्शन करना है।

मेजबान टीम की परिस्थितियों से निपटना डेविस कप का हिस्सा

होरा ने बताया कि डेविस कप में मेजबान देश अक्सर अपने खिलाड़ियों के अनुकूल कोर्ट और परिस्थितियां तैयार करते हैं। भारतीय टीम भी ऐसी चुनौतियों के लिए तैयार है। दक्षिण कोरिया की धीमी कोर्ट पर गेंद के कम उछाल के बावजूद भारतीय खिलाड़ी अपनी रणनीति के साथ मुकाबले में उतरेंगे।

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी
आज फोकस में

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके
आज फोकस में

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक  संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा
आज फोकस में

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp